
शेयर बाजार में मची खलबली, सेंसेक्स में 850 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 250 अंक गिरा






शेयर बाजार में मची खलबली, सेंसेक्स में 850 अंक से ज्यादा की गिरावट,निफ्टी भी 250 अंक गिरा
खुलासा न्यूज़। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज, यानी 6 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 850 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 250 अंक की गिरावट के साथ 24,880 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और 2 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स के शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार
-एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.24% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.075% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% चढ़ा और कोरिया का कोस्पी 0.86% गिरा हुआ है।
-NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 सितंबर को ₹688.69 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,970.74 करोड़ के शेयर खरीदे।
-5 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.25% चढ़ा, ये 17,127 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ।


