
चूल्हे ने उठी चिंगारी से दो भाईयों घर छाया अंधेरा, जलकर सबकुछ हुआ नष्ट






खुलासा न्यूज, बीकानेर। त्यौहार के दिन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव बेनीसर में दो भाईयों घर पर रोशनियों की बजाय अंधकार छा गया। जहां चून्हें की चिंगारी ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। जानकारी के अनुसार रामनिवास और मोहनलाल अपने परिवार के साथ खेत में बनी ढ़ाणी में रहते है। करीब पांच बजे के आसपास चूल्हें से चिंगारी निकली और झोंपड़े में जा गिरी और कुछ ही पलों में झोपड़े को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ही दोनों परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान पशुओं के लिए बनाई गई छांद भी आग के चपेट में आ गई। इस आग में दोनो भाईयों के राशन का सामान, कूलर, फ्रीज, 22 क्विंटल अनाज, कपड़े, बिस्तर, गहने और करीब 13 हजार की नकदी जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाईयों के सहयोग में जुटे।

