Gold Silver

ससुराल आए दामाद ने किया सुसाइड

सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में स्थिति तालाब में सुसराल आए एक दामाद ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक दो दिन पहले ही ससुराल घुमने आया था। शनिवार सुबह एक व्यक्ति के ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना देने पर घटना का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह ने बताया कि बीदासर सिवरों की ढाणी निवासी रेवंताराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा हरिराम (32) करीब डेढ़ महीने से बैंगलोर गया हुआ था। 8 सितम्बर को बैंगलोर से सीधा अपने ससुराल गोपालपुरा गया था। जहां उसकी पत्नी भी गई हुई थी। शुक्रवार रात को घर से निकल गया। जिसके बाद हरिराम ने गांव के बाहर बने तालाब में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह तालाब में युवक का शव पड़ा देखकर ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि हरिराम की 11 साल पहले किरण से शादी हुई थी। दंपती के तीन बच्चे है। जिनमें दो लड़कियां है और एक लड़का है। करीब दो महिनें से किरण अपने पीहर गोपालपुरा ही आयी हुई थी।

Join Whatsapp 26