संत ने कथा में बोले सांसद विधायक व चेयरमैन को गोली मार दो, जनप्रतिनिधियों ने बोलने से रोका लेकिन संत लगातार कौसते रहे - Khulasa Online संत ने कथा में बोले सांसद विधायक व चेयरमैन को गोली मार दो, जनप्रतिनिधियों ने बोलने से रोका लेकिन संत लगातार कौसते रहे - Khulasa Online

संत ने कथा में बोले सांसद विधायक व चेयरमैन को गोली मार दो, जनप्रतिनिधियों ने बोलने से रोका लेकिन संत लगातार कौसते रहे

सरदारशहर। चूरू में एक कथा के दौरान संत ने भरे मंच से सांसद-विधायक और नगर पालिका चेयरमैन को गोली मारने की बात तक कह डाली। वे यहां तक बोल गए कि कुर्सियां लेकर बैठक जाते है। देश को बर्बाद कर दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की लेकिन वे रुके नहीं। शहर की खस्ताहाल सडक़ों पर जमकर कोसा। इधर, संत के इस बयान के बाद विवाद बढ़ तो आयोजनकर्ता लड्‌डू गोपाल समिति ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि महाराज को बीपी की शिकायत है। दरअसल, सरदार शहर के ताल मैदान में 6 दिन से भागवत कथा चल रही है। यहां कथा वाचक संत आनंद महाराज कथा कर रहे थे। गुरुवार को राज्यमंत्री अनिल शर्मा व पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी को मंच पर बुलाया गया। इस पर इन्हें देखते ही संत आनंद महाराज भडक़ गए। वे बोले कि देश के लिए काम नहीं, ऐसे आदमी क्या काम के। ऐसे आदमियों को गोली मार देनी चाहिए। पास में खड़े नगरपालिका चेयरमैन पर की तरफ इशारे करते कहा, मैं कल इनके वार्ड में घूम कर आया हूं। जगह-जगह गड्‌ढे पड़े हैं। होश नहीं है। इस पर चेयरमैन ने महाराज को रोकना चाहा, लेकिन महाराज ने ये कहकर चुप करा दिया कि ज्यादा वकालत करने की कोशिश मत करो। वे रुके नहीं बोले कि कुर्सियां लेकर बैठ जाते हैं और बस हम बड़े हो गए। काहे के बड़े हो गए धूल बड़े हो गए। थोड़ा काम करो। इसलिए हमारे देश की उन्नति नहीं हो रही है। महाराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा रूरु्र, रूक्क व चेयरमैन को एक साथ खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए।
फिर थोड़े भावुक हो गए, बोले: मुझे बड़ा रोना आता है
महाराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा पद तो लेकर बैठ जाते है पद के अनुसार काम नहीं करते। इसलिए हमारे देश की उन्नति नहीं हो रही। मुझे बड़े दुख के साथ में कहना पड़ रहा है। मैं आज सात दिनों से शहर में घूम रहा हूं। मुझे बड़ा रोना आता है। क्या दशा कर रहे हैं ये लोग। रूरु्र, चेयरमैन बनकर बैठ गए, दो-दो गाडिय़ाड्ड बाहर खड़ी है और काम कुछ करते नहीं। बस पैसा लाओ, पैसा लाओ, पैसा लाओ। इसलिए हमारे देश का सत्यानाश हो रहा है। थोड़ा काम करो भाई।
अपमानित करने का अधिकार भगवान ने नहीं दिया आपको
सार्वजनिक मंच से महराज द्वारा ऐसा कहने पर पास खड़े चेयरमैन खफा हो गए। उन्होंने कहा ये जो भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है ना ये स्पष्ट झूठ है। पैसा लाओ, पैसा लाओ हमने कोई पैसे के हाथ नहीं लगाया। पूरे शहर में एलएंडटी का काम चल रहा है। लाइन खोदने का काम चल रहा है। नगरपालिका से जितना बन सकता है, हम कर रहे हैं।
लेकिन इस प्रकार मंच पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का अधिकार भगवान ने आपको भी नहीं दिया होगा। ठीक है, काम हुआ या नहीं हुआ वो जनता हमें बताएगी। आप हमारी साइड आए है, हम आपका पूरा सम्मान करते है। लेकिन पहले समस्या की तरफ पूरा झाकिए। सुबह आपने ओलम दिया मैंने झोली मांढ के लिया। लेकिन सार्वजनिक रूप से आपने हमारे पर और हमारे रूरु्र पर जो आरोप लगा रहा हो, हमारे जैसा रूरु्र पूरे राजस्थान में नहीं मिलेगा। सात बार यहां की जनता ने उन्हें जिताया है। चेयरमैन की इस बात पर लोगों ने ताली बजाकर समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। चेयररमैन ने कहा कि राजनेताओं को टारगेट बनाकर इस तरह की भाषा का बोलना कि इन लोगों को गोली मार देनी चाहिए। मैं मेरी जान को खुद असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। क्योंकि मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। इ
537 से अधिक जगह कर चुके कथा वाचन
गुरुवार को कथा का छठवां दिन था। देशभर में 537 से अधिक जगह भागवत का वाचन कर चुके। महाराज का सरदार शहर में ये तीसरी बार कथा वाचन का कार्यक्रम था। इससे पहले इस तरह का कोई विवादित बयान की बात सामने नहीं आई है। आयोजनकर्ता लड्‌डू गोपाल समिति ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि महाराज को बीपी की शिकायत है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26