टावर लगाने को लेकर मौहल्लेवासियों ने किया हगांमा

टावर लगाने को लेकर मौहल्लेवासियों ने किया हगांमा

खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुंए के पास एक घर पर लग रहे मोबाइल टावर को लेकर मौहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि टावर से खतरनाक रेडियंस (किरणे) निकलती है जिनके कारण आसपास के लोगों के बीमार होने की आशंका रहती है। इसी समस्या को लेकर आज सोनगिरी कुआं क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसी क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार पारीक ने बताया कि सोनगिरी कुआं क्षेत्र में स्थित सरोज दूध-दही भण्डार की बिल्डिंग पर टावर लगाया जा रहा है, जिसका क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद रातोंरात इस टावर को खड़ा कर दिया।स्थानीय लोगों ने पूर्व में टॉवर लगने की सूचना प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दी, इसके बावजूद टावर लग रहा है, जिससे क्षेत्रवासी भयभती है। अशोक कुमार ने बताया कि इसके पास ही में एक सरकारी स्कूल है, जिसमें हजारों बच्चे पढऩे के लिए आते है, इसके अलावा बिल्डिंग में लाइब्रेरी भी है उसमें भी बच्चे पढ़ाई करने आते है। अगर टावर लगा तो बच्चों सहित आसपास क्षेत्र में रहने वालों लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ेगा। अशोक कुमार ने बताया कि हमारी ओर कोई मांग नहीं है सब यह टावर नहीं लगना चाहिए।इधर, टावर लगने के विरोध भ्रह्मपुरी मोहल्ला वासियों ने नगर निगम पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि टावर से खतरनाक रेडियंस (किरणे) निकलती है जिनके कारण आसपास के लोगों के बीमार होने की आशंका रहती है। इससे पहले आसपास कई टावर लगे हुए जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके है। इसी समस्या को लेकर आज निगम महापौर को ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीरता को देखते हुए रिहायशी इलाके में टावर लगाने की अनुमति निरस्त करने की मांग की है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |