महिला कर्मचारी को शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल

महिला कर्मचारी को शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने महिला कर्मचारी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी डॉक्टर विजेन्द्र मांझू को रविवार को गिरफ्तार किया था, जिसे सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी डॉक्टर विजेन्द्र मांझू को न्यायालय ने जेल भेज दिया। डॉक्टर मांझू के खिलाफ महिला कर्मचारी ने अक्टूबर माह में शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सवाई माधोपुर में कार्यरत्त डॉक्टर विजेन्द्र मांझू को गिरफ्तार किया। यह मामला काफी चर्चा में रहा, क्योंकि आरोपी डॉक्टर के रिश्तेदार पीबीएम अस्पताल के नामी डॉक्टरों में शामिल है जो कि बड़ी राजनीतिक पहुंच भी रखते है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |