बारिश ने खोली जिम्मेदारों के दावों की पौल, जगह-जगह बिगड़े हालात, आक्रोशित लोग उतरे सड़कों पर, इस कॉलोनी में हालत और ज्यादा खराब, सुध लेने वाला कोई नहीं

बारिश ने खोली जिम्मेदारों के दावों की पौल, जगह-जगह बिगड़े हालात, आक्रोशित लोग उतरे सड़कों पर, इस कॉलोनी में हालत और ज्यादा खराब, सुध लेने वाला कोई नहीं

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार दोपहर शुरू हुई बारिश ने शहर में जगह-जगह हालात बिगाड़ कर रख दिए। जिससे लोगों में भारी आक्रोश सामने आया है। गंगाशहर क्षेत्र में जलभराव से परेशान महिलाओं ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने घर पर जगह नहीं होने पर नेशनल हाइवे पर बैठकर भोजन किया। वहीं रास्ता जामकर नाराजगी जताई। इसी तरह, बजरंग विहार कॉलोनी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। हालात इतने बिगड़े हैं कि सांसद और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रशासन से बात करनी पड़ी और बाद में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने क्षेत्र का दौरा किया।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दिया आश्वासन

दरअसल बारिश के कारण हालात इतने बिगड़ गए हैं कि क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाइवे 89 पर विरोध प्रदर्शन किया। गंगाशहर में नोखा रोड बसी बस्तियों में पानी सड़कों पर एकत्र हो गया और घरों में घुस गया। इससे नाराज घर की महिलाओं ने घर के बजाय नेशनल हाइवे पर बैठकर भोजन किया। क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी की और बाद में किसी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को फोन कर दिया। मेघवाल ने बाद में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी से बात की तो सिंघवी क्षेत्र का दौरा करने पहुंची। यहां चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ही संभागीय आयुक्त ने लोगों से बात की और जल्द ही इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता दीपक गहलोत गहलोत के नेतृत्व में लोगो ने विरोध किया। जलभराव से वार्ड 6 के लोगों में आक्रोश है।

यह कॉलोनी हुई जलमग्न, लोग घरों में कैद

बजरंग विहार कॉलोनी के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। यहां बारिश से पहले ही गंदा पानी नाला टूटने से खड़ा हो गया था। बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। चार दिन पहले ही गंदे पानी के नाले की पाल टूट गई थी। बारिश के कारण गंदा पानी हटने के बजाय और बढ़ गया। जिससे पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई। हालात यह हो गए कि लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। कॉलोनी की गलियों के साथ घरों में चार-चार फीट पानी आ गया। कई परिवारों को नीचे घर खाली कर छत पर जाना पड़ा। जो पूरी रात छत पर ही गुजारेंगे। हालात बहुत ज्यादा खराब है। दरअसल, यहां गंदे पानी की पाळ टूटने से पहले से काफी मात्रा में पानी कॉलोनी में आया हुआ था। गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण बरसाती पानी और आ गया। जिससे हालात बद से बदत्तर हो गए। यहां के वांशिदों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि यहां का पानी कैसे कर निकाला जाए, अन्यथा उनके मकानों को काफी नुकसान हो सकता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |