भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़, चर्चा में राजस्थान के नेता,भूपेंद्र यादव हो सकते हैं कैंडिडेट

भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़, चर्चा में राजस्थान के नेता,भूपेंद्र यादव हो सकते हैं कैंडिडेट

जयपुर। बीजेपी के 1980 में गठन के बाद से राजस्थान से एक भी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सका। ऐसे में पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद व श्रम व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में चर्चा में है।
इस नाम की चर्चा को मजबूती इसलिए भी मिल रही है क्योंकि इसके जरिए राजस्थान सहित पड़ोसी राज्य हरियाणा, यूपी, एमपी आदि को जातीय समीकरण के आधार पर साधने के सियासी नजरों से भी देखा जा रहा है।
हालांकि अभी तक नंबर वन पर चर्चाओं में मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। इनके अलावा गुजरात में पार्टी के अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटिल का नाम भी चर्चाओं में है।
बहरहाल अगले साल राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि जगहों पर चुनाव हैं। इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को ये फैसला लेना है।
जेपी नड्डा पर स्थिति स्पष्ट होने का है इंतजार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 23 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव तक उन्हें एक्सटेंशन मिलता है तो ठीक है।
वरना पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग भी अगले महीने होने वाली है। इसके लिए कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में से कोई एक राज्य हो सकता है।
42 साल में 11 नेता रहे अध्यक्ष
पिछले 42 साल में बीजेपी के 11 नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इनमें सर्वाधिक तीन बार लालकृष्ण आडवाणी इस पद पर रहे। पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी के बाद आडवाणी 1986-1991 तक रहे। इसके बाद 1993 से 98 तक, फिर 2004 से 2005 तक रहे।
राजनाथ सिंह 2005 से 09 और फिर 2013 से 2014 तक रहे। इनके अलावा मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, जन कृष्णमूर्ति, नितिन गडकरी, अमित शाह पार्टी में अध्यक्ष पद की कमान संभाल चुके हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |