Gold Silver

प्रधानमंत्री ने नवमतदाताओ से कहा, आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण

बीकानेर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में आज बीकानेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा नव मतदाता अभियान का महा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन बीकानेर पूर्व विधान सभा का जैन कन्या महाविद्यालय और पश्चिम विधान सभा का बेसिक कॉलेज में किया गया।
नव मतदाता अभियान सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया। साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का अवसर है।
उन्होंने कहा जो भी अभी तक मतदाता नहीं बने हैं उन लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है। प्रधानमंत्री ने नवमतदाताओ से कहा, आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है इन 25 सालों में आप कई बार अपने मत अधिकारों का प्रयोग करेंगे। साथी 2047 तक भारत विकसित बन जाएगा इसका भी पीएम मोदी ने जिक्र किया और विकसित भारत बनने में भारत के युवाओं का सहयोग है। साथ ही पीएम मोदी ने 10 साल मैं जो कार्य हुए हैं उनके बारे में भी बताया। कहां कि भारत आज पूरे विश्व में बहुत ऊंचाई पर है। भारत के पासपोर्ट को काफी गर्व के साथ देखा जाता है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड स्तर पर है। यह देश में रोजगार के भी नए मौके बना रहा है। आज भारत कलेक्शन और स्कैन मुक्त भारत है। भारत आने वाले कुछ वर्षो में पूरे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा।
बीकानेर पूर्व विधानसभा कार्यक्रम में, विधायक सिद्धि कुमारी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वेदव्यास, मदन सोनी, भव्यदत्त भाटी, गणेश श्रीमाली उपस्थित रहे।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा कार्यक्रम में, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, विजय उपाध्याय, श्याम सुंदर चौधरी, कमल आचार्य, नितिन हर्ष, ऋषि पारीक उपस्थित रहे।

Join Whatsapp 26