यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान, दूनिया ने जंग के लिए अकेला छोड़ा, यूक्रेन का दावा 800 से ज्यादा रुसी सैनिक मारे - Khulasa Online यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान, दूनिया ने जंग के लिए अकेला छोड़ा, यूक्रेन का दावा 800 से ज्यादा रुसी सैनिक मारे - Khulasa Online

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान, दूनिया ने जंग के लिए अकेला छोड़ा, यूक्रेन का दावा 800 से ज्यादा रुसी सैनिक मारे

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह कई धमाके सुने गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है।
यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोडऩे पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।
शुक्रवार सुबह ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लडऩे के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वे कीव में हैं और वहां रूसी सेना दाखिल हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन रूसियों का पहला टारगेट वही हैं और दूसरा टारगेट उनकी फैमिली है।
रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 316 घायल हैं।
अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस की तरफ से कुल 203 हमले किए गए जिनमें 160 हमले मिसाइलों से और 83 लैंड बेस्ड टारगेट हिट किए।
यूक्रेन की रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि यूक्रेनी फोर्सेस ने रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक तबाह कर दिए हैं।​​​​​
यूक्रेन पर हमला के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के साथ घरेलू नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के दर्जनों शहर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद 1700 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वल्र्ड बैंक यूक्रेन को आर्थिक मदद देने को तैयार हो गया है।
अमेरिका ने भी गुरुवार को ऐलान किया है कि वह यूरोप में 7000 एक्स्ट्रा फोर्सेस की तैनाती कर रहा है। अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया- रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने नाटो सहयोगियों को भरोसा दिलाने के लिए जर्मनी में सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। अमेरिका रूस को भी संदेश देना चाहता है कि अगर उसने नाटो देशों के तरफ नजर उठाई तो वह जवाबी कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं करेगा। रूस ने कल यूक्रेन के चेर्नोबिल एटमी प्लांट पर भी कब्जा कर लिया था। आज इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने बताया कि यूक्रेन का परमाणु संयंत्र सुरक्षित रूप से चल रहे हैं, चेर्नोबिल में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26