सलमान खान को धमकी देकर पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

सलमान खान को धमकी देकर पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

सलमान खान को धमकी देकर पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़। सलमान खान को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से बुधवार (23 अक्टूबर) को अरेस्ट किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा। जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप कॉल करके फिरौती मांगी थी। उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था।

धमकी देने के बाद मांगी थी माफी
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए तुरंत जांच शुरू की। इसी बीच, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला। पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी।

मैसेज में लिखा था- सलमान को 5 करोड़ देने होंगे
मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।’

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |