
बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति सड़क पर गिरा, घायल बीकानेर रेफर






बीकानेर. सरदारशहर के बीकानेर रोड पर गांव छोटी सवाई के पास बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे व्यक्ति को गंभीर चोट आई। निजी वाहन से घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर व्यक्ति को हाई सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि गांव भोजासर का रतन सिंह पुत्र हरी सिंह और उसका भाई दोनों सरदारशहर से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच छोटी सवाई के पास बाइक पर पीछे बैठा रतनसिंह बाइक से नीचे गिर गया। जिससे उसको गंभीर चोट आई। राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर घायल को हाई सेंटर रेफर कर दिया।


