
कांग्रेस-भाजपा के इन प्रतियाशियों की जनता ने की किरकिरी



बीकानेर। नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कही खुशी तो कही गम का माहौल देखने को मिला। परिणामों में कई पार्षद ऐसे है जो दो अंको से अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए। तो दो पार्षद ऐसे भी है जिन्हें एक एक वोट की कीमत का अहसास हुआ है। घोषित परिणामों में जहां कांग्रेस की सविता जोशी महज तीन वोटों से हारी है तो कांग्रेस के ही पारस मारू केवल सात वोटों से चुनाव जीते है। तो दो पार्षद ऐसे भी है जो 2000 से ज्यादा वोटों से जीत कर निगम के सदन पहुंचे है। जिसमें लगातार तीन जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके जावेद पडिहार सर्वोंधिक 2205 वोटों से जीतने वाले पार्षद है। तो भाजपा के निवर्तमान पार्षद विनोद धवल ने 2180 वोटों से विजय श्री प्राप्त की है।
दो अंकों में जीतने वाले पार्षद
्रकई वार्डों में परिणाम बड़े चौकाने वाले आए है। जहां पार्षदों में दो अंको में ही जीत दर्ज की है। इनमें वार्ड 2 से सुधा आचार्य 67,वार्ड 18 से निर्दलीय मुजाहिद 45,वार्ड 23 से निर्दलीय शांति 71,वार्ड 24 से मुकेश पंवार 23,वार्ड 34 से घनश्याम शर्मा 98,वार्ड 50 से निर्दलीय अनीता शर्मा 56 तथा वार्ड 52 से महेन्द्र सिंह 53 वोटों से विजय घोषित हुए है।
कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों को निर्दलियों से भी कम मिले वोट
जहां दोनों ही राजनीतिक दल अपने अपने जीत के दावे चुनाव परिणामों से पहले कर रहे थे। वहीं हालात ये रहे कि कुछ वार्डो में अधिकृत प्रत्याशियों को निर्दलियों से भी कम मत मिले। वार्ड 6 में का ंग्रेस के लक्ष्मण गहलोत(536),वार्ड 7 में कांग्रेस के हरिराम चौधरी (449),वार्ड 15 भाजपा के नवरतन सिंह(193),वार्ड 18 कांग्रेस के सुनील सारस्वत(598),वार्ड 19 से कांग्रेस के भागीरथ सुथार (546),वार्ड 26 से भाजपा के लगातार दो बार पार्षद जीतने वाले शिवकुमार रंगा(267),वार्ड 29 से कांग्रेस की पुष्पादेवी (433),वार्ड 33 से कांग्रेस के महेन्द्र सिंह (213),वार्ड 35 से भाजपा के सुशील शर्मा(163),वार्ड 42 से भाजपा की सुषमा बिस्सा(263),वार्ड 50 से भाजपा की प्रमिला गौतम (581),वार्ड 51 से भाजपा के बजरंग खींची(519),वार्ड 53 से भाजपा के अमरद्दीन भुट्टो (312),वार्ड 53 से लक्ष्मीनारायण व्यास(930) वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे। तो वार्ड 67 से शगुफ ता (598),वार्ड 70 से कांग्रेस की सीमा (133),वार्ड 71 से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के भा ंजे सुरेन्द्र हटीला(753)भी तीसरे नंबर रहे। वहीं वार्ड 79 से भाजपा की ममता को 487 मत प्राप्त हुए है। जो इस बात की ओर संकेत करता है कि दोनों ही पार्टियों द्वारा गलत टिकट वितरण का जनता ने विरोध किया और ऐसे प्रत्याशियों से निर्दलियों को अधिक मत दिये। हालात ये है कि वार्ड 35 के भाजपा प्रत्याशी को नोटा के बराबर मत मिले।




