धनु और मीन राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ,इन राशि वालों का रहना होगा संभलकर - Khulasa Online धनु और मीन राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ,इन राशि वालों का रहना होगा संभलकर - Khulasa Online

धनु और मीन राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ,इन राशि वालों का रहना होगा संभलकर

2 अप्रैल, शनिवार को धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरी में आगे बढ़ने की संभावना है। मीन राशि वालों की तरक्की के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को आज नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तुला, मकर और कुंभ सहित अन्य राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- घर में किसी नजदीकी मेहमान का आगमन हो सकता है। और आपसी मेल मिलाप से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। इससे बच्चों का भी आत्म विश्वास बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी।

वृष – पॉजिटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्था के प्रति भी ध्यान दें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात होगी, तथा अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, आज का दिन अनुकूल है।

 

मिथुन – पॉजिटिव- आज बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत होगा साथ ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आप की उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की समस्याओं को सुनने और समाधान निकालने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क – पॉजिटिव- किसी धार्मिक स्थल पर परिवार सहित जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में आप उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।

सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय प्रकृति के नजदीक जरूर बीताएं। इससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। यह समय भावनाओं की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा।

कन्या – पॉजिटिव- कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से राहत मिलेगी। और आपके रुके हुए कार्य भी सिरे चडेगे। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। साथ ही पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा।

तुला – पॉजिटिव- आज आपको जिस सुकून की तलाश थी, उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में आपका भी उचित सहयोग रहेगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य आज हल हो सकता है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी कुछ विचार विमर्श होगा। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो आज हल हो सकता है। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आप को उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। इस समय सबसे महत्वपूर्ण यह ध्यान रखने की जरूरत है, कि जल्दबाजी में किसी भी काम को अंजाम ना दें। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम है। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगी। अपने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से उनका कार्यों के प्रति उचित समर्पण बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
लव- किसी भी अनिर्णय की स्थिति में जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
 

मकर – पॉजिटिव- किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें, जिससे कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून भी रहेगा। मानसिक सुकून बने रहने के लिए कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय लगाएं।

कुंभ – पॉजिटिव- बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना सफल होने की उम्मीद है। जिससे राहत मिलेगी। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में भी प्रगति आएगी। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसलिए वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है।

मीन – पॉजिटिव– महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास ही उपलब्धियां हासिल करने वाला है। आज मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है कि जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26