अगले दो तीन दिन मानसून की रफ्तार सुस्त - Khulasa Online अगले दो तीन दिन मानसून की रफ्तार सुस्त - Khulasa Online

अगले दो तीन दिन मानसून की रफ्तार सुस्त

जयपुर। अगले दो तीन दिन मानसून की रफ्तार सुस्त पूर्वोत्तर राज्यों में खिसके मानसूनी बादल प्रदेश में अब मानसून की गतिविधियां कम हो रही हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावनाएं कम हो गई हैं। मानसूनी बादलों के पूर्वोत्तर राज्यों की ओर खिसकने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले दो तीन दिन फिर मौसम शुष्क रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। माना जा रहा है कि करीब सप्ताहभर बाद प्रदेश में मानसूनी हलचल बढ़ेगी और एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह से ही धूप खिली रही और गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। दिन भर उमस से परेशान रहे। शाम को बादल आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ा वायरल का खतरा कभी तेज गर्मी तो कभी बादल और बारिश यानी बदलते मौसम से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई थी, जिससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन इससे लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। तापमान में आ रहे उतार.चढ़ाव से लोगों में वायरल का खतरा बढ़ रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26