Gold Silver

खुलासा की खबर का हुआ असर, कलक्टर ने लिया संज्ञान, देर रात प्रशासन ने आरयूबी का रास्ता आमजन के लिए खोला

बीकानेर। बीकानेर आमजन के लिए बनाया गया रानीबाजार से बनाया गया आरयूबी जो मरम्मत के लिए प्रशासन ने बंद कर दिया और एक महीने तक बंद रहा जिससे आमजन बुरी तरह से परेशान हो रहा था। इसको लेकर खुलासा टीम ने मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लिया और उसको प्रमुखता से छापा। इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए देर रात को आरयूबी का रास्ता आमजन के लिए खोल दिया। जानकारी के अनुसार बीकानेर विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों प्रशासन ने आनन-फानन में रानीबाजार अंडर पास का लोकार्पण करा दिया। उसका काम तब अधूरा था। नतीजा जल भराव के रूप में सामने आया।अब एक महीने से वो रास्ता बंद करके निर्माण कराया जा रहा था। गुरुवार देर रात प्रशासन ने इस आरयूबी को आवागमन के लिएखोल दिया। इससे लोगों को राहत मिली। दरअसल रानीबाजार अंडर पास का काम अधूरा था। साइड की सडक़ें बनीं ही नहीं। आरयूबी बनाते समय जो रोड टूटी उसे भी नहीं बनाया गया। बावजूद इसके तत्कालीन प्रशासन ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हाथों इसका लोकार्पण करा दिया। तब सिर्फ फीता काटने की होड़ थी। आरयूबी शुरू हुआ तो नाले का पानी रिसकर आरयूबी के अंदर आने लगा। पहले उसे ठीक किया गया। अब साइड की सडक़ें बन रही हैं।
एक महीने से प्रशासन ने इस रास्ते को बंद कर रखा है। लोगों को तकलीफ हेा रही है। ये रास्ता पूरी तरह बंद है। लोगों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था। गुरुवार को प्रशासन ने इसे खोल दिया।बी ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित कोचर की अगुवाई में एक शिष्ट मंडल आज कलेक्टर के पास पहुंचा और आरयूबी शुरू करने के लिएकहा। शिष्ट मंडल में संगठन महासचिव नितिन वत्सस, मनोज चौधरी, जयदीप जावा, जयकिशन गहलोत समेत तमाम जन मौजूदथे। हैरानी की बात ये है कि नगर विकास न्यास इस काम को करा रहा था । बाद में कलेक्टर की पहल पर देर रात इसे खोल दिया गया।

Join Whatsapp 26