
बीकानेर में भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव से पहले वायरल हुए अध्यक्षों के नाम





खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम महापौर का चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल कार्यालय में आज मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि प्रस्ताव नामांकन के लिए मंडल में सक्रिय सदस्यों की बैठक कर मंडल चुनाव अधिकारी भूपेंद्र शर्मा ने सभी के आवेदन लिए। बताया जा रहा है कि आने-वाले एक-दो दिन में मंडल अध्यक्ष की घोषणा भी हो जाएगी। वहीं चुनाव के बीच यह ख़बर सामने आई कि मंडल अध्यक्ष बनने वालों से नाम उठाने का फार्म भी भरवाया गया। साथ ही सर्वसम्मति बनाने के नाम पर कार्यकर्ताओं को दबाव में रखा जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए भाजपा के एक नेता ने तो सोशल मीडिया पर एक सूची भी जारी कर दी है, जिनका मनोनयन बतौर मंडल अध्यक्ष आने वाले दिनों में होना है।
तय मंडल अध्यक्षो के नाम:- गोपेश्वर मंडल–चंद्र गहलोत पुराना शहर–कमल आचार्य नयाशहर–दिनेश महात्मा गंगाशहर–मोहित जैन लालगढ़–विनोद करल रानी बाजार–त्रिभुवन सेवग जस्सूसर गेट–रामरतन आचार्य जूनागढ़–का पता नही। जूनागढ़–श्रवण सिंह
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जारी किया पत्र, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
इस बीच यह भी पता चला है कि पुराना शहर मंडल के कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं की ओर से एक कथित-पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह पत्र अलग-अलग कार्यकर्ता शिकायत के रूप में प्रदेशाध्यक्ष को भेजेंगे।
मंडल चुनाव अधिकारी भूपेंद्र शर्मा ने सभी के आवेदन लिए
भाजपा में मंडल अध्यक्ष चुनाव के आज नामांकन लिए गए। इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि जस्सूसर मंडल कार्यालय में 50 से अधिक सक्रिय सदस्य मौजूद रहे और मंडल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवेदन दिए।मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने बताया कि मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों को महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर मुंह मीठा कराया गया व एक दूसरे को बधाइयां दी गई। आज इस बैठक में जिला प्रवक्ता मनीष सोनी मंडल महामंत्री राम रतन आचार्य, दिनेश सांखला, तेजकरण जी गहलोत, पार्षद शाम सुंदर चांडक, राजेंद्र शर्मा, रघुनाथ सिंह शेखावत, घनश्याम लोहिया, जितेंद्र गहलोत, रामसा गहलोत, आकाश लोहिया, सोहन सिंह राजपुरोहित, पवन सोलंकी, फारुख पठान आदि सैकड़ों की संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

