शहर भाजपा अध्यक्ष की रेस में अचानक उछला पूर्व महापौर का नाम, भाजपा में अंदरखानी शुरू हुआ विरोध

शहर भाजपा अध्यक्ष की रेस में अचानक उछला पूर्व महापौर का नाम, भाजपा में अंदरखानी शुरू हुआ विरोध

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजपा शहर व देहात अध्यक्षों की घोषणा से पहले चर्चाओं का दौर जारी है। इन दोनों पदों पर जो नाम शुरुआती दौर में थे, वो नाम अब हट चुके हैं और अब हर दिन नए नामों को लेकर दावा किया जा रहा है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि भाजपा ने अभी दोनों ही पदों पर अध्यक्ष घोषित नहीं किए है, ऐसे में इंतजार की घड़ी लंबी होती नजर आ रही है। शहर भाजपा अध्यक्ष की रेस में अब पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित का नाम उछाला गया है, हालांकि इस नाम को सूत्र डमी केंडिडेट बता रहे है, क्योंकि इस नाम के पेरलर गंगाशहर से एक महिला नेत्री का नाम भी मजबूती के साथ ऊपर तक रखा गया है। वहीं, सोमवार को पूर्व महापौर सुशीला कंवर का नाम चर्चा में रहा, लेकिन इस नाम के सामने आते ही पार्टी में अंदरूनी विवाद शुरू हो गया है। पार्टी का एक बड़ा धड़ा सुशीला कंवर राजपुरोहित को अध्यक्ष के रूप में नहीं चाहता। सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी ने सुशीला कंवर को अध्यक्ष बना दिया तो पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है, एक बड़ा वोट बैंक पार्टी के इस फैसले से नाराज हो जाएगा। जिसका खामियाजा कहीं ना कहीं पार्टी को चुकाना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि सुशीला कंवर राजपुरोहित का महापौर कार्यकाल उतना बेहतर नहीं रहा, जितना यहां की जनता ने अपेक्षा की थी। उनके कार्यकाल में शहर की मुख्य समस्याओं पर काम नहीं हुआ और भाजपा सहित कई कांग्रेसी पूर्व पार्षद भी इनसे नाराजगी रही कि उनके वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव किया गया। इस तरह महापौर अपने ही क्षेत्र में सामजस्य नहीं बिठा पाई। ऐसे में पार्टी को साथ लेकर चलना पूर्व महापौर के लिए मुश्किल काम होगा, क्योंकि सुशीला कंवर को एक मात्र चेहरा होगी, राजनीति कोई और करेगा। ऐसा पार्टी भी कभी नहीं चाहेगी कि किसी के चेहरे पर राजनीति कोई और करे। फिलहाल पूर्व महापौर का नाम सुर्खियों में तैर रहा है, यह तो आगामी समय ही बताएगा कि पार्टी किसके सिर पर अध्यक्ष का ताज सजाएगी। रेस में तो कई नाम है, जो जयपुर से दिल्ली तक इस पद के लिए दौड़ लगा रहे है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |