Gold Silver

पति-पत्नी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा: घर में ही मिले थे दोनों के शव

चूरू के सुजानगढ़ में घर में मृत मिले पति-पत्नी का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार रात घर में ही दोनों का शव मिला था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट में मामला दर्ज किया गया।

सदर थाना के हैड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि सोमवार देर शाम घर में ही कानूता निवासी गोपाल (50) पुत्र आसुराम और उसकी पत्नी पुसीदेवी (45) का शव मिला था। घर में बंधी गायों के जोर-जोर से रंभाने लगी। पड़ोसियों ने आकर देखा तो वारदात का पता चला। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस को मृतका के पीहर पक्ष ने बताया कि दोनों के बच्चे नहीं थे। पति दूध बेचने का काम करता था। एसआई तनसुख रामनेर ने बताया कि सूचना पर मृतका का पीहर पक्ष गठलासर नोहर से आया। पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक गोपाल दो भाइयों में छोटा हैं।

Join Whatsapp 26