
चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी ईद







खुलासा न्यूज, बीकानेर। चांद के दीदार के साथ ही सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद उल फितर को लेकर जहां मस्जिदों में तैयारियां की जा रही है। वहीं घरों में भी त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं त्योहार की तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटी है। बड़ी ईदगाह सहित शहर की विभिन्न ईदगाहों,मस्जिदों में सुबह ईद की सामूहिक नमाज होगी। जानकारी के अनुसार बड़ी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईद की सामूहिक नमाज होगी। शहर काजी की ओर से मुल्क में अमन, चैन खुशहाली की दुआ की जाएगी। नायब शहर काजी हाफिज शहनवाज हुसैन ईद की नमाज अदा करवाएंगे। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिनकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। उधर हाजी फरमान अली सहित अनेक जिम्मेदारों ने आज बड़ी ईदगाह जाकर व्यवस्थाएं देखी।


