
जैन साधु-संतों का विहार हो सुगम:बाफना





मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बीकानेर। भाजपा के युवा नेता विजय बाफना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख जैन समाज के साधु-संतो का पद विहार को सुगमता पूर्वक एवं बिना किसी रोक टोक के पूर्ण करने का आग्रह किया है हपत्र में लिखा है की आपको ज्ञात है जुलाई माह में चातुर्मास काल प्रारंभ हो रहा है। जैन साधु साध्वी भगवंत पूर्व से तय चातुर्मास स्थल हेतु पैदल विहार कर एवं कुछ संत वृद्धावस्था अथवा स्वास्थ्य गत कारणों से व्हील चेयर से भी अपने चातुर्मास स्थल पर पहुंच कर, पूरे चातुर्मास काल में एक ही स्थल पर विराजते है। उनके साथ कुछ सेवक एवं समाज के बन्धुगण भी साथ रहते है। चूंकी लॉकडाउन के कारण कई साधु, साध्वीजी प्रदेश के कई गावों व कस्बों मे विहार नहीं कर सके। उन्हे चातुर्मास प्रारंभ के पूर्व निर्धारित गंतव्य तक पहुॅचना आवश्यक है। उनके विहार में कोई बाधा न हो एवं सुगमता पूर्वक विहार की गतिविधि को पूर्ण कर निर्धारित चर्तुमास स्थल पर पहुंच सके ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर/ पुलिस अधीक्षकों को सूचित करे। जिससे समय पर विहार कार्यक्रम सुनिश्चित हो सकें।


