
बीकानेर में इस जगह बाइक सवार महिला के गले से छीन ले गए मंगलसूत्र







बीकानेर में इस जगह बाइक सवार महिला के गले से छीन ले गए मंगलसूत्र
बीकानेर। शहर में झपट्टामार एक बार फिर सर्किल हो गए हैं। बाइक सवार बदमाश सरेराह एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने का मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। घटना रविवार की सुबह जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के मंगल पांडे सर्किल की है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति तिलकनगर निवासी गोपीकिशन पुत्र मुरलीधर बिश्नोई ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, उसने रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह उसकी पत्नी घर से मंगल सर्किल जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए व्यक्ति ने गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र तोड़ कर ले गया। महिला कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। महिला ने शोर भी मचाया। तब राहगीर महिला की मदद को पहुंचे। बाद में महिला ने राहगीरों और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


