विवाहिता को फोन पर गलत मैसेज भेजता था फौजी, पहुंचा जेल

विवाहिता को फोन पर गलत मैसेज भेजता था फौजी, पहुंचा जेल

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में विवाहिता किरण की मौत मामले में दादिया थाना पुलिस की गिरफ्त में आया फौजी विनोद विवाहिता को फोन पर गलत मैसेज भेजता था। विवाहिता ने पति राकेश को भी मैसेज भेजने की शिकायत की थी। जिसके बाद राकेश ने आरोपी फौजी को फोन कर ऐसा करने से मना भी किया था। लेकिन, इसके बाद भी वह नहीं माना। दादिया थानाधिकारी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि जांच में कई बातें सामने आई है। फौजी विनोद की बात करने की चैटिंग भी मिली है। वाट्सएप चैंटिग और मैसेज के आधार पर ही पुलिस ने विनोद फौजी को आरोपी माना। उन्होंने बताया कि फौजी विनोद की कोरोना जांच रिपोर्ट कराने के बाद जेल भेजने के आदेश कर दिए गए। आरेापी का था घर आना- जाना दादिया थानाधिकारी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता का पति राकेश दिल्ली पुलिस में कार्यरत था। वे दोनों एक ही परिवार से थे। विनोद फौजी जब भी छुट्टी आता था अक्सर उसका राकेश के घर पर ही आना जाना रहता था। विनोद उसे बार-बार मैसेज करके परेशान करता था। विवाहिता ने उसे कई बार बात नहीं करने और मैसेज भेजने से मना भी किया। विवाहिता ने कई बार उसकी शिकायत पति व परिजनों से भी की थी। घटना के दिन भी किरण ने राकेश को फोन कर बात की थी। राकेश बात करने के लिए दिल्ली से आ भी रहा था। कुएं में कूदने की बात का पता लगने पर वह वापिस लौट कर चला गया था। >भाई ने पति पर लगाया था आरोप< बतादें कि 15 फरवरी को जेरठी गांव में विवाहिता किरण की कुएं में गिरने से मौत के भाई अनिल चौधरी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि कि चार साल पहले किरण की शादी राकेश जाखड़ से हुई थी। उसे शादी के बाद से ही परेशान करने लग गए। सीकर में उनसे प्लॉट व रुपए की मांग करने लगे। कई बार उससे मारपीट की। दहेज नहीं मिलने पर उसे कुएं में डाल कर मार दिया। लेकिन, मामले में जब पुलिस ने जांच की तो कहानी पूरी पलटी नजर आई। फौजी विनोद किरण को आत्म हत्या करने के लिए उकसाने का दोषी मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |