विवाहिता को पति के 19 साल के भानजे से हुआ प्यार, कोर्ट में रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनाया, अब..

विवाहिता को पति के 19 साल के भानजे से हुआ प्यार, कोर्ट में रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनाया, अब..

चूरू में 29 साल की विवाहिता को पति के 19 साल के भानजे से प्यार हो गया। दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में है। सोमवार को विवाहिता अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के पास रतनगढ़ आ गई। यहां दोनों ने कोर्ट में रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवा लिया। जब इस बारे में विवाहिता के परिजनों और ससुराल के लोगों को पता चला तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। मंगलवार दोपहर को दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।

नजरीना (29) ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले सीकर के समीर के साथ हुई थी। उनके पति का भानजा सोयल (19) करीब 4 साल पहले सीकर अपने ननिहाल आया था। तब हम दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बात होने लगी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने परिवार के लोगों को इस बारे में बताया और शादी करने की बात कही थी। इस पर दोनों के परिजनों ने नाराजगी जताई और शादी करवाने से मना कर दिया। सोमवार को वह अपने ससुराल से रतनगढ़ सोयल के पास आ गई। नजरीना ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। सोयल ने बताया कि वह अपने पिता के साथ टैंट का काम करता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |