2 दिन बाद चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, हर जगह से होगा लाभ

2 दिन बाद चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, हर जगह से होगा लाभ

नई दिल्ली। 17 अगस्त, 2021 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्यदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा हैं। सूर्य की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। सूर्य देव 17 अगस्त, 2021 को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसलिए इसे सिंह संक्रांति कहा जाएगा। इस संक्रांति को घी संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घी का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य देव किन राशियों का भाग्य बदलने जा रहे हैं…

 

मेष राशि-

 

सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव में हो रहा है।पंचम भाव को ज्योतिष में प्रेम का भाव कहा जाता है।सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है।यह आपके पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्रदान करेगा।आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।धन- लाभ होगा।

 

सिंह राशि

 

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे।

परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

 

तुला राशि

 

सूर्य का गोचर आपके 11वें भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इस समय निवेश किया जा सकता है।

लेन- देन से लाभ होगा।

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस सूर्य राशि परिवर्तन से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।

किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

धनु राशि

 

धनु राशि वाले को सूर्य गोचर से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

गोचर काल में संतान की उन्नति हो सकती है।

इस दौरान आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

इस समय निवेश करने से लाभ होगा।

 

 

 

Join Whatsapp 26