प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार : छ: महीने से लिव इन में रह रहे हैं दोनों, ससुराल पक्ष से मिली धमकी

प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार : छ: महीने से लिव इन में रह रहे हैं दोनों, ससुराल पक्ष से मिली धमकी

खुलासा न्यूज। चूरू में 6 महीने से पार्टनर के साथ लिव इन में रहने वाली विवाहिता ने बुधवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से सुरक्षा की मांग की। महिला ने शराब के नशे में पति की मारपीट से परेशान होकर घर छोड़ दिया था। जिसके बाद परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ऑफिस में झुंझुनूं निवासी 28 वर्षी युवती ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी राजगढ़ तहसील के एक गांव में हुई थी। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। जून 2022 में उसको पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात गांव के ही युवक से हुई। दोनों आपस में बात करने लगे। बात एक दूसरे से प्यार करने तक पहुंच गई। दिसम्बर 2022 में दोनों एक साथ घर से निकलकर दिल्ली चले गए। जहां दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। युवती ने बताया कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है। उसके उपर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। दिसम्बर में दिल्ली जाने के बाद मंगलवार को पहली बार गांव आए हैं, जहां ससुराल पक्ष के लोग दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। युवती ने बताया कि उसका एक 8 साल का बेटा है। जो पति के पास ही है। ससुराल से जाने के बाद महिला ने बेटे से बात करने के लिए पति को कॉल भी किया, लेकिन पति ने उसकी बेटे से बात नहीं कराई। दोनों बुधवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |