जिले के दो अलग अलग थानों क्षेत्रों में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई

जिले के दो अलग अलग थानों क्षेत्रों में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई

खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले में अब महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढोत्तरी हो रही है अगर देखा जाये तो पिछले काफी महिनों से महिलाओं व लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में अचानक तेजी आई है इसका मुख्य कारण मोबाइल है। जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए है। खाजूवाला पुलिस के अनुसार 12 साल 7 माह की लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें परिवादी का आरोप है कि उसकी नाबालिग भानजी घर पर अकेली थी। इस दौरान सोहनसिंह पुत्र दर्शन सिंह घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 450 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी तरह बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने अभिषेक (गोविंद) कुम्हार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 17 साल की लडक़ी के साथ आरोपी ने मोबाइल क्लिप वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ 450, 376(2)(एन) व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |