देश में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 9,971 नए मामले, मृतक संख्या 6,929 हुई

देश में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 9,971 नए मामले, मृतक संख्या 6,929 हुई

नई दिल्ली। देश में रविवार को लगातार पांचवें दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नए मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरर प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय ने कहा कि गत 24 घंटे में 5,220 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, च्च्अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।ज्ज् संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) ने संक्रमितों का पता लगाने के लिए जांच क्षमता में और वृद्धि की है। अब 531 सरकारी प्रयोगशालाओं और 228 निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस प्रकार देश में कुल 759 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे में 1,42,069 नमूनों की जांच की गई है। इसके साथ ही अब तक देश में 46,66,386 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत में प्रति एक लाख आबादी पर मौतों (0.49 मौत) की संख्या बहुत कम है जबकि वैश्विक औसत 5.17 मौतें प्रति एक लाख आबादी है। भारत में जर्मनी (10.35), इटली (55.78), ब्रिटेन (59.62) और स्पेन (58.06) के मुकाबले भी प्रति एक लाख आबादी पर मौतों की संख्या कम है। भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 17.32 है जबकि वैश्विक औसत 87.74 है। लॉकडाउन में ढील देने वाले देशों के मुकाबले भी भारत में आबादी के अनुपात में संक्रमितों की संख्या कम है। उदाहण के लिए जर्मनी में प्रति एक लाख आबादी पर 219.93 लोग संक्रमित हैं। इसी प्रकार इटली, ब्रिटेन और स्पेन में प्रति एक लाख आबादी पर क्रमश: 387.33, 419.54, 515.61 लोग संक्रमित हैं।
शनिवार सुबह से अब तक हुई 287 मौतों में से 120 मौत महाराष्ट्र में, 53 दिल्ली में, 29 गुजरात में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर में तीन, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दो-दो और केरल और बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 6,929 मौतों में से सर्वाधिक 2,969 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,219, दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 251, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 59 और पंजाब में 50 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |