हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने बढ़ाये जरुरतमंदो की मदद के हाथ

हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने बढ़ाये जरुरतमंदो की मदद के हाथ

 

बीकानेर। कोरोना महामारी से जहॉ एक तरफ आम आदमी बेरोजगार हो गया है और ऐसे ही रोज कमा के खाने वालो दिहाड़ी मजदूरों के सामने लॉकडाउन  के चलते दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा ऐसी संकट की घडी मैं सरकारी, गैर सरकारी, भामाशाह अपनी भागीदारी दे रहे है। ऐसे समय मैं बीकानेर का हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने लॉकडाउन के शुरुआत से लगातार जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध करवा रहा है। ग्रुप के संचालक जितेंद्र सिंह पड़िहार ने बताया की किट में आटा, तेल, चावल, दाल, चीनी, नमक, मिर्ची, धनिया, बिस्कुट, साबुन, अचार, आदि आवश्यक सामान वितरित किए जा रहे हैं जिस से अब तक लगभग 500 परिवार लाभान्वित हुए है। इसी के साथ रोजाना जरूरतमंदों को सुबह दूध की और शाम का रोटी-सब्जी की व्यवस्था नियमित रूप से दी जा रही है। ग्रुप द्वारा कोरोना योद्धाओ को भी अल्पाहार दे कर उनका धन्यवाद किया गया। ग्रुप द्वारा सेवा पूरे बीकानेर मे दी जा रही है। इस पुण्य कार्य हेतु ग्रुप के सदस्यों के साथ साथ समाज सेवी भी खुलकर आर्थिक सहयोग दे रहे है। गौरतलब है की  ग्रुप पहले से ही पीबीएम अस्पताल रैन बसेरा, अनाथालय और अन्य स्थानो पर निरंतर भोजन, दूध-ब्रेड, फल-फ्रूट आदि की सेवा दे रही है। इस कार्य में ग्रुप सदस्य विभा पड़िहार, मान सिंह इंदा, राजेंद्र सिंह हाडा, जय सिंह, रोहित सिंह, महेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, सोहन सिंह, अजय सिंह आदि ग्रुप के सदस्य सम्मिलित है।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |