
नंद के घर के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ध्वनि से गुंज उठा पडांल, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव






नंद के घर के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ध्वनि से गुंज उठा पडांल, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बीकानेर (नसं)। गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र स्थित भंवर लाल पुत्र रामनारायण मोदी बगेची मोदी कुंआ स्थित श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को भागवत कथा के मुख्य यजमान यज्ञ निर्माण महायज्ञ भागवत कथा आचार्य बजरंग दास जी महाराज ने छठे दिन चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन धूमधाम से नंद उत्सव मनाया गया। कृष्ण अवतार होते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं और पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। बजरंग दास जी के मुख से कृष्ण जन्म की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर हो गये। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कान्हा के जन्म के साथ कथा स्थल में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की नंदलाल प्रगट भये आजु बिरज में लड्डुवा बंटे सरीखे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूम झूमकर नाचने पर मजबूर कर दिया।महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इस धरती पर धर्म की रक्षा के लिए आए थे। अधर्म की नीति का समाप्त करने के लिए भगवान खुद ही पृथ्वी पर आते हैं। उन्होंने कहा कि अनीति, अत्याचार, पाप, अनाचार और षडयंत्र कभी सफल नहीं होते हैं। यह क्षणिक होते हैं। लेकिन सद्चार, परोपकार, सद्कर्म, न्याय और नीति हमेशा स्थाई होते हैं। इंसान का जीवन इन्हीं आचारणों के करीब होना चाहिए। कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वोपरी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। उन्होने बताया कि प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कथा के दौरान फूलों की होली खेली गई और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कथा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे शाम को आरती कर प्रसादी वितरित की गई। वहीं दूसरी और भागवत प्रागण में ही 108 कुंडीय गौरीशंकर महायज्ञ में लोगों ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक गौरी और शंकर महामंत्र की आहुतियां दीं।
नोखा विधायक पहुंची यज्ञशाला
शुक्रवार को सुबह नोखा विधायक सुशीला डूडी यज्ञ स्थल पहुंची और यज्ञ में आहुतियां देकर महाराज से आर्शीर्वाद लिया। सनातन धर्म मंच के सदस्यों ने इस मौके पर आहुतियां देकर रामेश्वर डूडी की जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।
नंद उत्सव के दौरान मोहन सोनी , किशन मोदी पत्नी मोनिका, सीताराम कच्छावा, शिव जी सुथार गौरव मोदी खुशबु मोदी पारूल मोदी पुस्तक विमोचन वैधय विद्यासागर पंचारिया, हडमान जी गहलोत, मदनलाल पंवार,सरदार मल भोजक,अशोक कुमार शर्मा
विनोद कुमार जोशी,भागीरथ सुथार, गणेश पंवार, शांति लाल गहलोत, कन्हैयालाल सुथार, नंदकिशोर गहलोत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति रंगा ने किया।


