Gold Silver

सरकारी विभागों में सरकार के अभियान की उड़ रही धज्जियां, इन जगहों पर छंगाई के नाम पेड़ों को ही हटा रहे

सरकारी विभागों में सरकार के अभियान की उड़ रही धज्जियां, इन जगहों पर छंगाई के नाम पेड़ों को ही हटा रहे

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। सरकार की ओर से पूर्व प्रदेश में पौधे लगाने का अभियान चलाया जाता रहा है। मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में पौधे लगाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो पूरे साल इन पौधों की देखभाल करते है। सरकार भी विभागों, संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेज को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक करती है। इसको लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाता है। वहीं पतझड़ के मौसम में बड़े-बड़े पेड़ों की छंगाई का भी काम किया जाता है। इन दिनों बीकानेर में भी जगह-जगह पेड़ों की छंगाई का कार्य किया जा रहा है। लेकिन बीकानेर में कुछ सरकारी विभाग ऐसे है जहां छंगाई के नाम पर पेड़ों को ही हटाया जा रहा है। यह कई सालों पुराने पेड़ थे जिनको छंगाई के नाम पर ही हटा दिया गया। महज सिर्फ इसलिए कि ऑफिस सुंदर दिख सके। इस दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय और आकाशवाणी जैसे ऑफिस के आगे पेड़ों की छंगाई तो हो रही है लेकिन कुछ पेड़ों को हटाया भी गया है। सवाल तो ये ही उठता है की जहां सरकार पेड़ लगाने के दावे करती है, अभियान चलाती है। वहीं इन्हीं के विभाग अभियानों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए।

Join Whatsapp 26