
मंदिर दर्शन करने पहुंची महिला के गले से सोने की चैन पार






खुलास न्यूज,बीकानेर। करणी माता के मंदिर देशनोक में दर्शन करने पहुंची महिला के गले से सोने की चैन पार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में बीकानेर के गोपेश्वर बस्ती की रहने वाली प्रिंयका सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि वह 21 अक्टूबर को करणी माता के दर्शन करने के लिए गई थी। इसी दौरान मंदिर में दर्शन करते समय उसके गले से अज्ञात व्यक्ति ने सोने की चैन तोड़ ली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


