युवती ने युवक पर लगाएं ये गंभीर आरोप,सदर थाने का है मामला
खुलासा न्यूज,बीकानेर। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाने व गर्भवती हो जाने पर गर्भ गिरवाने का एक मामला सदर थाना में दर्ज हुआ है। जिसमें पीडि़ता ने युवक पर प्रेम में झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए गर्भ धारण होने पर उसे गिराने के गंभीर आरोप लगाएं है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि पीडि़ता ने रपट दर्ज करवाई है कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाला योगेन्द्र सिंह उसके साथ पढ़ता था। 2018 में आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए। पीडि़ता गर्भवती हुई तो गोली खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। बाद में आरोपी ने विवाह करने से भी इन्कार कर दिया। आरोपी के इस कृत्य से पीडि़ता अवसाद (डिप्रेशन) में चली गई है। पुलिस के अनुसार उसने सुसाइड का भी प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 312 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।