[t4b-ticker]

यूनिटी मार्च में राजस्थान से निकलेगी गंगा-यमुना प्रवाह यात्रा, प्रदेश के इन 10 जिलों से होते हुए गुजरात पहुंचेगी, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

यूनिटी मार्च में राजस्थान से निकलेगी गंगा-यमुना प्रवाह यात्रा, प्रदेश के इन 10 जिलों से होते हुए गुजरात पहुंचेगी, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश के चार हिस्सों से केंद्र सरकार चार यात्राएं निकाल रही है। इन यात्राओं के नाम देश की प्रमुख नदियों पर रखे गए हैं। दो यात्राएं गंगा प्रवाह और यमुना प्रवाह यात्रा राजस्थान से होकर निकलेंगी और 10 जिलों को कवर करेगी।

गंगा प्रवाह यात्रा को दो दिन पहले दिल्ली से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से रवाना किया था। ये यात्रा राजस्थान के अलवर, सवाईमाधोपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात के करमसद पहुंचेगी।

वहीं यमुना प्रवाह यात्रा को सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को जयपुर के अमर जवान ज्योति से फ्लैग ऑफ करेंगे। यह यात्रा जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर और सिरोही जिले से होते हुए गुजरात के करमसद पहुंचेगी।

जयपुर से रवाना होने वाली यमुना प्रवाह यात्रा में 5 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के यात्री शामिल होंगे। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ जिले शामिल हैं। यात्रा में हर जिले से दो यात्रियों को शामिल किया गया हैं। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई हैं।

Join Whatsapp