शहर की इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने संचालक सहित युवती को पकड़ा - Khulasa Online शहर की इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने संचालक सहित युवती को पकड़ा - Khulasa Online

शहर की इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने संचालक सहित युवती को पकड़ा

जोधपुर। शहर के बासनी कृषि मंडी के नजदीक एक होटल में पुलिस ने शाम को रेड देकर देह व्यापार का खुलासा किया। होटल संचालक और एक युवती को वहां पर पीटा एक्ट में हिरासत में लिया गया। अब दोनों से पड़ताल की जा रही है। इस होटल में काफी समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थी। एसीपी(पश्चिम) नूर मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बासनी कृषि मंडी के पास में नसरानी होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस पर एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। इस सिपाही ने होटल में जाकर देह व्यापार के लिए सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद उसने पहले से तैयार पुलिस टीम को मैसेज भेजा। मैसेज मिलते ही एसीपी नूरमोहम्मद, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी, महिला थाना पश्चिम प्रभारी मुक्ता पारिक एवं पुलिस जाब्ता वहां पर पहुंचा। एसीपी ने बताया कि होटल संचालक मूलत: सीकर निवासी सुरेंद्र है। उसने यह होटल चार साल पहले किराए पर ली थी। वह रिशेप्शन पर बैठा था और सिपाही ने उससे ही बात की थी। पुलिस जाब्ते ने होटल में रेड देकर एक कमरें से हरियाणा की युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर इनके खिलाफ अब पीटा की कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। युवती अविवाहित है। संदेह है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियों को बुलाकर उक्त गतिविधियां चला रहा था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26