प्री-मानसून की पहली बारिश आई बीकानेर, मौसम हुआ सुहाना व ठंडी हवाएं चली - Khulasa Online प्री-मानसून की पहली बारिश आई बीकानेर, मौसम हुआ सुहाना व ठंडी हवाएं चली - Khulasa Online

प्री-मानसून की पहली बारिश आई बीकानेर, मौसम हुआ सुहाना व ठंडी हवाएं चली

बीकानेर. बीकानेर में बुधवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई तो कई इलाकों में पांच से दस मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से एकबारगी मौसम में ठंडक हो गई। इससे शहरवासियों को गर्मी से निजात मिली। बारिश के बाद 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। बारिश के बाद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर में आसमान में काली घटाएं छाने लगी। तेज हवाओं के चलने से बादल शहर से दूर चले गए। बादलों की आवाजाही के बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। ठंडी हवाओं के चलने तापमान में गिरावट हुई। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26