Gold Silver

मंगेतर ने फोन कर मिलने बुलाया नहीं जाने पर जान से मारने की दी धमकी, युवती ने परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

बीकानेर। जिले के पांचू थाना इलाके में एक युवती ने अपने घर में बने कुंड में कूदकर जान दे दी। आरोप है कि उसके मंगेतर ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। वह नहीं गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसी से परेशान होकर उसने कुंड में कूदकर जान दे दी। महिला के पिता ने इस आशय का मामला पांचू थाने में दर्ज कराया है।
जांगलू निवासी बिशनाराम मेघवाल एक खेत में रहता है। उसकी बेटी प्रियंका की चार साल पहले गजस्वरूपदेसर निवासी कोजाराम के बेटे हड़मानाराम के साथ सगाई की गई थी। दो महीने पहले मंगेतर हड़मानाराम जांगलू आया। उसने प्रियंका को फोन करके खेत से बाहर बुलाया। प्रियंका ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मिलने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में प्रियंका नहीं गई।
बाद में मंगेतर नाराज हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिछले तीन चार दिन से प्रियंका गुमसुम थी। मृतक के पिता का आरोप है कि शुक्रवार को भी उसे बार बार फोन किया गया। आखिरकार परेशान होकर प्रियंका ने कुंड में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के लिए उकसाने करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Join Whatsapp 26