शहर की इस होटल के कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी, इन पर लगाये गंभीर आरोप

शहर की इस होटल के कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी, इन पर लगाये गंभीर आरोप

बीकानेर। शहर की नामी होटल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी ने मरने से पहले अपने हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने होटल केकर्मचारियों पर तंग व परेशान करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी दीपक जावा है। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि दीपक लंबे समय से लक्ष्मीनिवास होटल का सुपरवाइजर था। वह होटल के कमरों आदि का प्रबंधन देखता था। आज सुबह उसने अपने घर पर फांसी लगा ली। इस मामले में युवक पुत्र नेएक रिपोर्ट दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की। सुसाइड नोट में आरोप है कि साथी कर्मचारियों द्वारा दीपक को परेशान किया जाता था। सुसाइड नोट के आधार परपुलिस ने होटल के कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है जिसमें सुरेन्द्र सिंह, नेमीचंद शर्मा, भैरुसिंह पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने इस संबंध मेंप्रबंधन को शिकायत भी दी थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |