बीकानेर / सड़कों पर बरसते रहे अंगारे, शाम तक चलते रहे लू के थपेड़े, तापमान बढ़ने की आशंका - Khulasa Online बीकानेर / सड़कों पर बरसते रहे अंगारे, शाम तक चलते रहे लू के थपेड़े, तापमान बढ़ने की आशंका - Khulasa Online

बीकानेर / सड़कों पर बरसते रहे अंगारे, शाम तक चलते रहे लू के थपेड़े, तापमान बढ़ने की आशंका

खुलासा न्यूज, बीकानेर।   इन दिनों गर्मी जबर्दस्त असर दिखा रही है। लू के थपेड़ों ने जनजीवन पर असर डाल रखा है। बुधवार को दिन की शुरुआत में चली सुहानी हवा बाद में लू के थपेड़ों में बदल गई। शाम तक तेज गर्मी का असर बना हुआ था। इससे शाम पांच बजे तक भी पार्कों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी। गर्मी का आलम यह था कि सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमापी का पारा 33 के पार पहुंच गया। दोपहर ढाई बजे तक इसमें 12 डिग्री की तेजी आई और यह 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

तापमान बढ़ने की आशंका
अगले चौबीस घंटे में भी गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान लू के हालात बने रहेंगे। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। दोपहर ढाई बजे तक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद शाम को यह थोड़ा और बढ़ा। शाम साढ़े पांच बजे यह 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26