एक साल तक महिला के साथ किया देहशोषण जन्मी बेटी तो शादी से इंकार आरोपी को किया गिरफ्तार

एक साल तक महिला के साथ किया देहशोषण जन्मी बेटी तो शादी से इंकार आरोपी को किया गिरफ्तार

बीकानेर। एक महिला का एक साल तक देह शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने हिसार से गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पीडि़ता ने इस्तगासे के मार्फत नया शहर थाने में पिछले महीने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार हिसार निवासी मनजीत नामक युवक का महिला के घर आना-जाना था। उसकी वजह से महिला का पति से मनमुटाव हो गया। पति ने उसे तलाक दे दिया।
उसके बाद मनजीत महिला और उसके तीनों बच्चों का ज्यादा ख्याल रखने लगा। महिला का आरोप है कि 2019 में एक दिन मनजीत ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। उससे महिला के गर्भ ठहर गया। 17 मई 2021 को उसने बेटी को जन्म दिया।
एक दिन मनजीत यह कहकर अपने घर चला गया कि परिवार वालों को शादी के लिए राजी करके 10 दिन में वापस लौट आएगा। महिला से 30 हजार रुपए और उसके कान के कुंडल भी ले गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो महिला बेटी को लेकर हिसार गई। मनजीत ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके परिवार वालों ने उसे वहां से भगा दिया। परेशान होकर महिला ने मनजीत सहित उसके परिवार के राजेन्द्र, महेन्द्र सिंह, सतपाल और प्रवीण के खिलाफ 10 मार्च को नया शहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |