बहु ने अपने ही जेठ पर लगाया शर्मसार करने वाला आरोप - Khulasa Online बहु ने अपने ही जेठ पर लगाया शर्मसार करने वाला आरोप - Khulasa Online

बहु ने अपने ही जेठ पर लगाया शर्मसार करने वाला आरोप

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रिश्तों का शर्मसर करने का मामला प्रकाश में आया है जहां एक महिला ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नोखा थाना में मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने बताया कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की तथा जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो जान से मारने की धमकी भी दी। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष वालों ने मारपीट की तथा जेठ ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना का अंजाम दिया है। स्त्रीधन हड़प कर घर से निकाल देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26