
दरगाह पर जुटी थी भीड़, मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया






मेरठ। कोरोना से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। दफ्तर से लेकर बाजार और मंदिर से लेकर मस्जिद तक सब बंद है लेकिन फिर भी कुछ लोग मान नहीं रहे हैं। लॉकडाउन के बीच बरेली के शाहदाना वली दरगाह पर मुरीदों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे इन्हें हटाया गया। ये सभी दूसरे जिलों से आए थे। पुलिस ने सभी को उनके घर भेज दिया। पुलिस ने दरगाह प्रबंधन की गुजारिश पर कार्रवाई की।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के आयोजन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि बरेली की दरगाह में लोगों को जुटने से प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बरेली की दरगाह शाहदाना वली में करीब 300 से ज्यादा मुरीद इक_ा थे। ये सभी बरेली, रामपुर, सीतापुर और पीलीभीत वगैरह से आए थे। प्रंबधन ने दरगाह के मुख्य गेट को बंद कर दिया। उसके बाद भी मुरीद जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे, बाहर जमा रहे।
घर जाने को तैयार नहीं थे मुरीद
शाहदाना वली दरगाह के मुतवल्ली सूफी अब्दुल वाजिद खां के मुताबिक, ‘लॉकडाउन के बाद से हमने एडीएम सिटी और बारादरी थाने की पुलिस को मुरीदों की भीड़ जमा होने की जानकारी दे दी थी। बताया था कि ज्यादार मुरीद जा चुके हैं लेकिन डेढ़ सौ से 200 लोग नहीं गए हैं, जाने को तैयार भी नहीं हैं। एसएसपी के निर्देश पर बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुबह पांच बजे दरगाह पर एकत्र मुरीदों को हटाकर उनके घर भिजवा दिया है।’


