
अतिक्रमण हटाने गये निगम दस्ते के हाथ खाली,लौटना पड़ा बैरंग






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिला कलक्टर के आदेशों के बाद शहर में अतिक्रमण तोडऩे की चल रही कार्यवाही में नगर निगम फिर नाकारा साबित हुआ है। जब नगर निगम की अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सुबह निगम के पीछे स्थित रावतों के मौहल्ले में अतिक्रमण हटाने गये दल को स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते बेरंग वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम रावतों के मोहल्ले में घरों के आगे किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची थी, लेकिन यहां स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद निगम की टीम वापस लौट गई। दरअसल, निगम की टीम यहां मकानों के आगे बनी सीढिय़ों ओर रैंप को हटाने के लिए पहुंची थी। इस पर लोगों ने यह कहते विरोध किया कि अगर सीढिय़ा ही नहीं रहेगी तो वे अपने घरों में कैसे प्रवेश करेंगे। इसके चलते स्थानीय निवासियों लोगों ने विरोध किया तो निगम टीम वापस लौट गई। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहीं पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि निगम आयुक्त से मुलाकात कर समस्या का हल होने के बाद ही वे यहां से जाएंगे, क्योंकि सीढिय़ों को तोडऩे के लिए ये कल फिर आ सकते है।


