
ब्राह्मण महासभा का सम्भाग सम्मेलन सालासर में सम्पन्न






बीकानेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर सम्भाग का संभाग सम्मेलन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा की अध्यक्षता में सालासर में सम्पन्न हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान में सवर्णो को आरक्षण विसंगतियों को दूर करके आरक्षण लागू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान कर समस्त इकाईयों में चल रहे सदस्यता अभियान के तेज गति प्रदान करना है।
सम्मेलन में बीकानेर सम्भाग के चुरू, गंगानगर,बीकानेर आदि जिलों के व तहसील क्षेत्र से ब्राह्मणों ने भाग लिया। बीकानेर से जिलाध्यक्ष रवि पुरोहित व देहात अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण नेता हेमन्त किराडू, शास्त्री पं गायत्री प्रसाद शर्मा, सन्तोष शर्मा, राजेन्द्र स्वामी,एड.ओम प्रकाश शर्मा,आशीष व्यास,रामलाल आचार्य,पं यज्ञप्रसाद,श्यामबाबू शर्मा शर्मा ,सन्तोष कुमार आचार्य,ओम जोशी ,गौरी शंकर गौड़, कुशाल स्वामी महिला अध्यक्ष आरती आचार्य,राजेश्वरी उपाध्याय,मैना देवी जोशी ,कान्ता श्रीमाली आदि ने भाग लिया।

