
पटाखे से बच्चे की आंख फूटी, हाथ के चिथड़े उड़े, 5 बुरी तरह घायल





ग्वालियर में खेल-खेल में बच्चों की जान पर बन आई। बच्चों ने सड़क पर पड़े पटाखे को उठाकर पास ही जल रहे कचरे में फेंक दिया। इसके धमाके से 5 बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे के हाथ के चिथड़े उड़ गए। उसकी आंख भी बुरी तरह जख्मी हो गई। डॉक्टर का कहना है कि उसकी एक आंख पूरी तरह खराब हो गई है। उसके हाथ का पंजा भी वापस नहीं जुड़ सकता। मामला के कुंवरपुर गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
अन्य बच्चों को भी चेहरे, शरीर पर गंभीर चोट आई है। घटना रविवार शाम 4 बजे की है। घायलों को जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। रिजवान और फरहान की हालत नाजुक है। रिजवान का एक हाथ का पंजा व आंख डैमेज हुई है। एक रात पहले यहां से बारात निकली थी, जिसमें पटाखे चल रहे थे। उसी में से एक पटाखा बिना चले रह गया था।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |