
चकगर्बी में अतिक्रमण तोडऩे का मामला : प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रशासन की हुई सकारात्मक वार्ता, अब नहीं टूटेंगे मकान







खुलासा न्यूज बीकानेर। बीते चार दिनों से चल रहे चकगर्बी का आंदोलन आज विभिन्न मांगो पर सहमति के बाद समाप्त हो गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजाराम धाणका के अनुसार प्रशासन के साथ हुई वार्ता में विभिन्न मांगों पर सहमति बनी है, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया है। धाणका के अनुसार वार्ता में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी और संघर्ष समिति की ओर से विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहें। धाणका के अनुसार चकगर्बी के बने लोगों के मकान पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई फिलहाल नहीं होगी, ऐसा आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है। साथ ही अगर कोई कार्यवाही करनी होगी तो प्रशासन द्वारा नियमों के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी स्थानीय लोगों को पूर्व में सूचना दी जाएगी। धाणका के अनुसार वार्ता में सात सूत्रीय मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि चकगर्बी में स्थानीय लोगों के आशियाने नहीं तोड़े जाएंगे, चकगर्बी का भूमानचित्र शीघ्र लागू करने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनी है। इस दौरान प्रशासन की और से जिला कलक्टर नम्रता वृष्ठि,एडीएम रमेश देव,तहसीलदार राजकुमाारी शामिल रहीं। वहीं संघर्ष समिति की और से कांग्रेस नेता मदन गोपाल, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा, सुभाष स्वामी सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहें।


