कार्ड देकर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर जा टकराई पेड़ से एक की मौत तीन घायल - Khulasa Online कार्ड देकर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर जा टकराई पेड़ से एक की मौत तीन घायल - Khulasa Online

कार्ड देकर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर जा टकराई पेड़ से एक की मौत तीन घायल

नोखा। शादी समारोह में खाना खाकर वापस घर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा नोखा थाना क्षेत्र के गजरूपदेसर के पास हुआ।
नोखा सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि गजरूपदेसर निवासी करणी सिंह (35) भगवंत सिंह (28) व मक्खन सिंह (9) परिवार में शादी के कार्यक्रम में खाना खाकर वापस घर जा रहे थे। तब गजरूपदेसर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए।
घायलों को देररात को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां भगवंत सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मक्खन सिंह और करणी सिंह को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26