[t4b-ticker]

शादी के दो दिन बाद भागी दुल्हन, दूल्हे के परिवार से दलाल ने लिए थे इतने लाख

शादी के दो दिन बाद भागी दुल्हन, दूल्हे के परिवार से दलाल ने लिए थे इतने लाख

श्रीगंगानगर में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन घर से फरार हो गई। पीड़ित परिवार दलाल के पास पहुंचा तो परिवार को धमकाया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी ओमप्रकाश ने शादी करवाने के लिए चार लाख रुपए लिए थे। मामला जिले के रायसिंहनगर थाने का है। रायसिंहनगर थाना के सतजंड़ा निवासी ने बताया कि उनका भांजा अविवाहित था और उसके लिए लड़की की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान 2024 में हनुमान के जानकार व्यक्ति ओमप्रकाश ने कहा कि वह उसके भांजे की शादी करवा देगा। उसकी बिहार-झारंखड में अच्छी जान-पहचान है। शादी करवाने के चार लाख रुपए लगेंगे। हनुमान आरोपी के झांसे में आ गया और भांजे की शादी करवाने के लिए हां कर दी। इसके बाद यह बात हनुमान ने बहन-बहनोई और भांजे राजपाल को बताई। कुछ दिनों बाद 3 सितंबर 2024 को आरोपी ओमप्रकाश ने घड़साना में युवक की शादी रागिनी नाम की महिला से करवा दी। आरोपियों ने दुल्हन झारखंड की रहने वाली बताई और शादी के डॉक्यूमेंट भी बनवाए। जिसके बाद गवाहों के सामने हनुमान ने आरोपी ओमप्रकाश को 4 लाख 10 हजार रुपए दे दिए।

Join Whatsapp