36 कौमों के मिश्रण से संगठन का खाका होगा तैयार . प्रभु सिंह कारंगा

36 कौमों के मिश्रण से संगठन का खाका होगा तैयार . प्रभु सिंह कारंगा

बीकानेर. स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को पूर्व विधानसभा क्षेत्र बी ब्लॉक के कांग्रेस जनों एंव जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी की संगठनात्मक चुनावो को लेकर एक बैठक बीआरओ प्रभु सिंह कारंगा ने ली। कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि आम सहमति के साथ सबका समावेश किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध बनाने एंव जमीनी कार्यकर्ताओ को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जियाउर रहमान आरिफ एंव पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू ने कहा कि गत हुवे चिंतन शिविर में 50 प्रतिशत युवाओं का संगठन में भागीदारी का प्रस्ताव पारित हुआ उसके आधार पर ही संगठन का निर्माण होगा। ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी प्रभु सिंह कारंगा ने संबोधित करते हुवे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव 36 कौमों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है आगामी कांग्रेस संगठन में भी सभी वर्गों एंव क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने हेतु संगठन की कवायत जारी है। बैठक के बाद बीआरओ ने सभी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर अलग अलग फीडबैक भी लिया। प्रवक्ता फ़िरोज भाटी ने बताया कि इनके अलावा पूर्व विधानसभा बी ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा, पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, पार्षद शहजाद खान, पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा, पार्षद महेंद्र बडगुजर, पार्षद शान्तिलाल मोदी, पार्षद मनोज किराडू, पार्षद असलम खानए घनश्याम पारीकए पवन तंवरए सचिव हाजिर खानए राहुल जादूसंगतए एजाज पठानए महिला नेत्री उमा सुथारए राहुल जादूसँगतए सरदार अमरीक सिंहए सैय्यद रईस अलीए शिव गहलोतए शेख नजाकत अलीए भीम कौशिकए अहमद अली भाटीए सुचेन्द्र पांडेए मुमताज़ शेखए गोपीराम बिश्नोईए प्रदीप सिंह देवड़ाए प्रदीप चांवरियाए आरिफ भुटटोए किशन कुमार किराडूए सन्नी टिकयानीए गोरीशंकर गहलोतए अशोक मूंधड़ा आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |