शिक्षा विभाग में 29 हजार नई भर्तियों का खाका तैयार, जानिए कौनसी भर्ती में कितने पद - Khulasa Online

शिक्षा विभाग में 29 हजार नई भर्तियों का खाका तैयार, जानिए कौनसी भर्ती में कितने पद

जयपुर। पिछड़े दो साल से कोरोनाकाल में बंद पड़ी नई भर्तियों की राह अब खुलने जा रही है। नौकरी के इंतजार में बैठे लाखों बेरोजगारों को शिक्षा विभाग सौगात देने जा रहा है। बजट घोषणा की 29 हजार भर्तियों का खाका विभाग ने तैयार कर लिया है। पदों का विभाजन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दिवाली बाद नवंबर तक 29 हजार पदों पर भर्ती निकाल दी जाएगी। सरकार ने पिछले दो साल में शिक्षा विभाग में 60 हजार भर्तियों की घोषणा की थी। इनमें 31 हजार पद रीट भर्ती के शामिल हैं। इसके अलावा शेष 29 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बीते एक साल से बेरोजगार लगातार नई भर्तियों की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोरोनाकाल के चलते नई भर्तियां अटकी हुई थी। हाल ही शिक्षा महकमे की हुई बैठक में भर्तियों पर निर्णय लिया गया है।
कम्प्यूटर अनुदेशक का जारी हुआ सिलेबस
29 हजार में से 10 हजार पदों पर कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस जारी हो चुका हैं। विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया है। अब अधीनस्थ चयन बोर्ड दिवाली के बाद कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर काम शुरू करेगा। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की परीक्षा में दो पेपर होंगे, दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे।
जानिए कौनसी भर्ती में कितने पद
10,157 हजार कम्प्यूटर अनुदेशक
10 हजार सैकंड ग्रेड
06 हजार फर्स्ट ग्रेड
01 हजार विशेष शिक्षक
461 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड
461 पीटीआई ग्रेड थर्ड
461 पीटीआई ग्रेड सैकंड
460 पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड थर्ड
पांच हजार भर्तियां कोर्ट से बाहर आई
इधर, बेरोजगारों को शिक्षा विभाग ने दीवाली से पहले नौकरी का तोहफा दिया है। अब तक शिक्षा विभाग विभिन्न भर्तियों के न्यायालय में उलझे पेंच को सुलझाकर लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने में सफल हुआ है। अब विभाग ने इसी रणनीति के तहत 637 शारीरिक शिक्षक व वरिष्ठ अध्यापकों को नौकरी देने जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26